ईरानी सूत्रों ने रहस्योद्धाटन किया है कि लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हिज़बुल्लाह को विध्वंसक व मध्य दूरी की मारक क्षमता वाला मीज़ाइल मिल गया है जो इस्राईल के डेमोना परमाणु प्रतिष्ठान को सरलता से लक्ष्य बना सकता है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि मध्य दूरी की मारक क्षमता वाला फ़ातेह मीज़ाइल 250 से 350 किलोमीटर तक अपने लक्ष्यों को बड़ी सरलता से भेद सकता है और इसको भीषण विस्फोटक पदार्थों से लैस किया जा सकता है। मीज़ाइल का वज़न पांच सौ किलोग्राम है और यह एक सेकेन्ड में 1.5 किलोमीटर की रफ़्तार से उड़ान भरने में सक्षम है।
ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मीज़ाइल, प्रतिरोध को सशस्त्र करने की परिधि में लेबनानी प्रतिरोधकर्ता गुट हिज़बुल्लाह को ईरान की ओर से एक छोटा सा उपहार है। उनका कहना था कि लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़बुल्लाह, फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास व जेहादे इस्लामी जैसे गुट, कमज़ोरों की समर्थक और इस्राईल से मुक़ाबला करने वाले गुट हैं। ईरानी सेना के एक वरिष्ठ कमान्डर ने कहा कि ग़ज़्ज़ा पट्टी को दिये गये मीज़ाइल का निर्माण ग़ज़्ज़ा पट्टी में और ईरानी विशेषज्ञों की निगरानी में होता है। ईरान के एक अन्य वरिष्ठ कमान्डर सैयद मजीद मूसवी का कहना है कि प्रतिरोध इस्राईल के किसी भी कोने को निशान बना सकता है और इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन के पास फ़ातेह मीज़ाइल है जिसे वह किसी भी समय प्रयोग कर सकता है।
22 नवंबर 2014 - 19:56
समाचार कोड: 653178
ईरानी सूत्रों ने रहस्योद्धाटन किया है कि लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हिज़बुल्लाह को विध्वंसक व मध्य दूरी की मारक क्षमता वाला मीज़ाइल मिल गया है जो इस्राईल के डेमोना परमाणु प्रतिष्ठान को सरलता से लक्ष्य बना सकता है।